कन्नौज, मार्च 21 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के प्लाजा मार्केट में चल रहे 24वें दुर्गा महोत्सव में तीसरे दिवस की कथा में आचार्य ने मां चंद्रघंटा की कथा का वर्णन किया। सायंकालीन होने वाली आरती में नगर के कई गणमान्य लोगों ने मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की आरती उतारी।आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आचार्य श्री राघव जी महाराज ने बताया कि मां भगवती की पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि की कामना पूरी होती है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इससे पूर्व दूसरे दिन सांयकालीन बेला आरती शामिल होकर नगर के कई गणमान्य लोगों ने मां भगवती के नौ स्वरूपों की आरती उतारी। इस मौके पर अध्यक्ष विमलेन्द्र सिंह बघेल, संरक्षक दिलीप कुमार अवस्थी, महासचिव प्रभात वर्मा, कोषाध्यक्ष अंशुल कौशल, शोभायात्रा अध्यक्ष अंकुर सिंह किशन भट...