झांसी, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्ति भाव से एक हाथ में कमंडल, दूसरे में रुद्राक्ष की माला लिए मां ब्रह्मचारिणी पूजी गई। शुक्रवार गांवों से शहर तक मां के आंगन में रानी की नगरी उतर आई। मठ, मंदिरों, सिद्धपीठों पर आस्था की पांत लगी रही। भोर ढोल-ताशे, शंख ध्वनि के बीच मंगला आरती हुई। फिर दिन भर धार्मिक अनुष्ठान किए। शनिवार को मां चंद्रघंटा की उपासना होगी। शुक्रवार मां ब्रह्मचारिणी को किसी ने चुनरी चढ़ाई तो किसी ने प्रसाद अर्पित कर झोली फैलाकर सुख-समद्धि की कामना की। सुबह-सवेरे खंडेरावगेट स्थित पंचकुइयां सिद्धपीठ, लहरगिर्द स्थित श्री श्री लहर सिद्धपीठ में दूर-दूर तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां को जल अर्पित किया। वहीं काली सिद्ध पीठ, श्री काली माता, बड़ी माता काली, कारगिल पार्क स्थित काली मैया, नीम वाली माता, मनोकामना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.