ललितपुर, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को भक्तों ने माता ब्रह्मचारिणी की पूजा शास्त्रीय विधि से की। ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुजनों ने पूरे परिवार के साथ माता को सबसे पहले पंचामृत से स्नान कराया फिर उनको पीले फूल, रोली, अक्षत, चंदन आदि अर्पित कर लौंग, बताशे के साथ चीनी और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाया। सुबह से शाम तक मंदिरों और घरों में धार्मिक आयोजन चलते रहे। शुक्रवार को भक्तगण मंदिरों में सुबह से ही माता के जयकारे लगाते रहें। अगाध श्रद्धा के साथ माता का पूजन करते समय भक्तों ने उनको पान-सुपारी भेंट की। फिर कलश देवता और नवग्रह की पूजा की। उन्होंने घी और कपूर से बने दीपक से माता की आरती उतारी और दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर ज्ञान का वरदान मां...