सोनभद्र, मार्च 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। चैत नवरात्रि के दूसरे दिन मां शुक्रवार को दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन के लिए डाला वैष्णो मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मत्था टेककर मनोकामनाएं मांगी।भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह के समय जहां दर्शनार्थियों की संख्या सीमित रही, वहीं दोपहर होते-होते मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई। श्रद्धालु नीचे सीढ़ियों से कतारबद्ध होकर मां के दरबार तक पहुंचे और नारियल, चुनरी, पुष्प व मालाएं अर्पित कर पूजा की। पूरे मंदिर परिसर को लाल चुनरी व आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दर्शन के दौरान भक्त या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूप...