मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद
अमरोहा, मार्च 20 -- हसनपुर। चैत्र नवरात्र के द्वितीय दिन शुक्रवार को देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लाइन लग गई। भक्तों ने हसनपुर के चामुंडा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। पालिका द्वारा मंदिरों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। चामुंडा मंदिर के पुजारी पंडित सोमदत्त शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर्व में निष्ठा के साथ उपवास रखकर देवी मां की पूजा अर्चना करने वालों की मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है। वहीं, श्रद्धालुओं द्वारा किए गए माता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। यहां भक्तों ने अखंड पाठ व दुर्गा स्तुति का पाठ किया। घरों में महिलाओं ने समूह में देवी गीत व भजन से मां का गुणगान किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.