कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भी देवी मंदिरों में आस्था का ज्वार उमड़ा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर जयकारों के साथ आदिशक्ति के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया। इसके साथ ही नारियल, चुनरी, फल मां को अर्पित कर मिश्री, शक्कर व मिष्ठान्न का भोग लगाकर मनवांछित फल की कामना की। मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंजने से माहौल भक्तिमय रहा।नवरात्र के दूसरे दिन जिले के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के देवी मंदिरों मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर,यमुना बेल्ट के कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर, अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में सुबह से ही आदिशक्ति के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी के पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूजन सामग्री से सजी थाल, नारियल, चुनरी फल फूल आदि के साथ भक्तों ने र...