सहारनपुर, मार्च 21 -- गंगोह। नवरात्रों के दूसरे दिन मंदिरों में माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रहमचारिणी की आराधना की गई। सर्वाधिक श्ऱद्धालुओं की मौजुदगी बाबा हरिदास मार्ग स्थित गुफावाले मंदिर के नाम से विख्यात माता वैष्णों देवी मंदिर में रही। सुबह से ही मंदिरों में दुर्गा सप्तसती पाठ आरंभ हो गए थे। काली मंदिर, भुवनेश्वरी पंचायती मंदिर, महादेव कुटी, कंकराली स्थित देवी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर व रामबाग स्थित देवी मंदिर में भक्तों की उपस्थित रहें। संध्या आरती में भी सैंकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। उपवास व पूजा पाठ से संबंधित सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां दूसरे दिन भी खरीदारों की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...