मां बेल्हा देवी धाम में हुआ योगाभ्यास प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर में लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया और योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कुशवाहा ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भी सभी के सहयोग की अपेक्षा है। कार्यक्रम में तरुण चेतना संस्थान के अध्यक्ष मो. नसीम का सहयोग रहा। लायंस क्लब गौरव के डॉ. पीयूष कांत शर्मा, शिशिर खरे और लायंस क्लब हर्ष के प्रशासक संतोष भगवन ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- आर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.