प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार की शाम लखनऊ रेल मंडल की सीआईडी किसी प्रकरण की जांच करने पहुंची। कुछ कर्मचारियों से वार्ता के बाद टीम जंक्शन के किसी जिम्मेदार अधिकारी से मुलाकात किए वगैर वापस लखनऊ लौट गई।चर्चा है कि कुछ दिन पहले जंक्शन परिसर के कार्यालय कक्ष में धूम्रपान, स्पेशल ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कुछ कर्मचारियों के विषय में जांच चल रही है। फिलहाल टीम के आगमन की जानकारी के बाद रेलवे के कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...