रांची, मार्च 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की ओर से पुंदाग के राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार को बेरी वाली माता का महोत्सव मनाया गया। मंदिर में दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद आरती हुई। इसके बाद मंगल महिमा पाठ हुआ। भजन संध्या में मनीष सोनी एवं अरुण केडिया ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। संचालन विद्या देवी ने सपरिवार किया। समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव के आयोजन में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश, नितीश, श्रेष्ठ अग्रवाल, दिलीप, डूंगरमल, शिव भगवान अग्रवाल, अरुण केडिया, गोविंद, अंजनि, अमित पोद्दार, अरविंद, दीपक चौधरी, नंद किशोर चौधरी, निर्मल जालान, सरिता अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, उषा मोदी, कविता गाड़ोदिया, वि...