प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नकछेद का पुरवा नौढ़िया गांव निवासी रीता गौतम पत्नी शिव बरन गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 मार्च को घर बनाने को अपनी जमीन में नींव खोद रही थी तभी पड़ोसी राजेश गौतम ने उसे नींव खोदने से मना किया। इसके बाद गालियां देते हुए उसे मारने पीटने लगा। उसके बेटे सौरभ और आदित्य बचाने आए तो उनको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राजेश गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.