नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित तिगरी गांव की एक कॉलोनी में मां-बेटे के साथ मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद आरोपी फिर से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तिगरी स्थित शांति विहार कॉलोनी में रहने वाली रेखा ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं और एक व्यक्ति ने 16 फरवरी को बेटे और उसके साथ मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि घटना के दो दिन बाद आरोपी फिर से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंद...