मुंगेर, जून 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के सुंदरडीह भलार गांव में मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटनाक्रम पीड़िता अनिता देवी के आवेदन के अनुसार, उनका पुत्र दिलखुश यादव शनिवार को दिन के करीब 11.45 बजे खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान फंटूश चौधरी, विपिन चौधरी, मंगल चौधरी, अनीता देवी तथा अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने दिलखुश यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को बचाने पहुंचीं अनिता देवी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि, हमलावरों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर दिलखुश यादव को जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया। मां-बेटे के शोर मच...