संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के तकिया बाजार मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता राधा पत्नी दीपचंद का आरोप है कि उसे शनिवार को उसकी जेठानी गीता पत्नी गुलाब चन्द उर्फ नीनक तथा उसके लड़के दिनेश, मुकेश, महेश एवं लड़की पूनम ने मिलकर गाली गलौज किया। विरोध पर उक्त लोगों ने उसे मारापीटा। उस समय घर पर कोई मालिक नही थे, उसके पति मंडी चले गए थे। आरोप है कि उसके 07 वर्ष के बेटे शिवम को भी हाथ पीठ में मारे पीटे है। जिससे अंदरुनी काफी चोटे शरीर में आयी है तथा दांत से काटे हुए है। विपक्षीगण जान से मारने भी तरह-तरह धमकी भी दे रहे थे। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के विरोध में मारपीट, छह पर केस यह लोग काफी मनबढ़ किस्म के व्यक्ति है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मां-बेटे समेत पांच पर केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...