संतकबीरनगर, अप्रैल 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डारीडीहा गांव में क्रिकेट खेलते दौरान चोट लगने से बालक की हुई मौत मामले में पुलिस ने मां-बेटे समेत छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।पीड़ित पिता दिलीप कुमार पुत्र बनारसीलाल का आरोप है कि 13 अप्रैल को वह घर पर नही थे । उनकी गैर मौजदगी में गांव के रविन्द्र की पत्नी उसके छोटे बेटे दिव्यांश को अपने दोनों बच्चो के भेजकर घर के पास बुलाई। आरोप है कि रविंद्र की पत्नी, चन्दन, रितेश, मुकेश और रविंद्र के दोनों लड़के अपने साथ लेकर वहां पर सभी लोग पकड़ कर बेटे दिव्यांश को मारने लगे। उसका बड़ा लड़का दीपेश मौके पर दौड़ कर जा रहा था कि देखा वह लोग लात घूसा व डंडे से मार रहे थे। उसके बच्चे...