रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा वार्ड 21 में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसकी मां पर तमंचे से फायरिंग और हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल रम्पुरा चौकी पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, रम्पुरा निवासी युवक ने बताया कि रविवार देर रात वह अपनी मां के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद युवक ने तमंचे से फायर किया, जो चूक गया। इसके बाद तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसकी मां बीचबचाव करने पहुंची तो आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लो...