रुडकी, जनवरी 21 -- लक्सर। कबूलपुरी रायघटी में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग गांव की महिला मंगलेश देवी पत्नी रूपराम के घर में घुसे और उसके बेटे अनुज पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें अनुज के हाथ की एक अंगुली कट गई। मां उसे बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पड़ोसियों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। बेटे का इलाज कराने के बाद मंगलेश ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस आरोपी जोनी, शुभम, मनीष, राहुल व बिट्टू निवासीगण कबूलपुरी रायघटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.