बागपत, मार्च 3 -- बड़ौत। नगर की नई बस्ती की रहने वाली शहजादी ने बताया कि वह अपने घर के अंदर आराम कर रही थी। उसके बच्चें घर के बाहर गली में खेल रहे थे। इस दौरान खेलने को लेकर पड़ोस के बच्चों से उनका विवाद हो गई। इस पर पड़ोस के बच्चों के परिवार के लोगों ने उसके दस साल के बेटे सोफियान का सिर फोड़ दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर पहुंची तो उस भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने अरशी, सानियां, शानू व बानों निवासी नई बस्ती को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...