रुडकी, मई 31 -- एक युवक और उसकी मां के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खानपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव निवासी सुहैल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 मई को उसका भाई समीर किसी काम से गांव में ही किसी के पास काम से गया था। घर वापस आते समय गांव के ही कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने भाई पर तलवार से वार कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इस बीच शोर सुनकर उसकी मां मौके पर आ गई। आरोप है कि उक्त लोगों ने भाई और मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसकी मां के दांत टूट गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धम...