प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़। जेठवारा के काछा पूरेश्याम गांव निवासी अभिषेक यादव 20 फरवरी को कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। कार्ड जमा करने के बाद कोटेदार संतोष यादव ने उसे दूसरे दिन आने को कहा। वह दूसरे दिन अपनी मां के साथ जाकर राशन मांगने लगा तो कोटेदार बिफर गया। आरोप है कि कोटेदार और उसके साथियों ने अभिषेक, उसकी मां को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसमें उसकी मां बेहोश हो गई। पीड़ित अभिषेक ने कोटेदार संतोष यादव, पंकज यादव, आकाश यादव और संजय यादव के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...