बलिया, जून 23 -- रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी निवासी रमेश यादव की पत्नी 22 वर्षीय अन्नू ने मंगलवार को खुद कीटनाशक पी लिया। महिला ने अपने तीन सल के मासूम बेटे रिशू को भी कीटनाशक पिला दिया। दोनों की हालत खराब होने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को हो सकी। इसके बाद उन्हें स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे महिला के मयका सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के डुहा बिहरा गांव के लोग पहुंच गये। अन्नू के दादा गया यादव ने रतसर पुलिस चौकी पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। बताया जाता है कि महिला ने यह कदम घरेलू कलह से परेशान होकर उठाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...