कौशाम्बी, जनवरी 31 -- पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर गांव की ऊषा देवी पत्नी रामानंद ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी सुशील कुमार पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर अपनी मां मीरा देवी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...