कौशाम्बी, जून 22 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की परमीना बेगम ने बताया कि रविवार को गांव के ही विपक्षियों ने बाजार से लौटते वक्त उसकी व उसके बेटे समीर की रास्ते में रोककर पिटाई की। आरोपियों ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज की। साथ ही जानलेवा धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीशान, अतीक, हबीब, मोईन व सहबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...