प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के मेहरबान का पुरवा नौबस्ता गांव निवासी मंगीता देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 अप्रैल की शाम करीब छह बजे बच्चों के विवाद में गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे पर आ गए। लाठी-डंडे लेकर गालियां देने लगे, उसने विरोध किया तो उसे पीटने लगे जिससे वह गंभीर घायल हो गई। आरोप है कि उसका बेटा साहिल उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नितीश, बब्बू, साहिल, विनय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...