कौशाम्बी, जून 18 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी शशिकांत मिश्रा ने बताया कि 14 जून की रात उनके परिवार में शंकर जी का भंडारा था। पड़ोस का रहने वाला विपक्षी चंद्रकांत मिश्रा भी पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहा था। प्रसाद परोसने को लेकर उससे कहासुनी होने लगी थी। पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान उसकी मां ऊषा देवी शोर सुनकर वहां पहुंच गई थी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर विपक्षी चंद्रकांत ने लाठी से मां के ऊपर हमला कर दिया था। जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़ीं थीं। इसके बाद विपक्षी ने अपने भाई राकेश मिश्रा, पत्नी अर्चना मिश्रा एवं बेटी कृति के साथ मिलकर पीड़ित की भी बेरहमी से पिटाई की थी। मामले की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम हुआ था। इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी चंद्रकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर ...