जहानाबाद, अगस्त 27 -- किंजर, अरवल। झुनाठी गांव में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत के बाद गुरुवार को जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। करीब आठ-दस दिन पूर्व 19 वर्षीय शुभम कुमार गाय को बचाने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया था। उसे बचाने पहुंची उसकी मां सीमा देवी भी करंट की चपेट में आ गई थीं। दोनों की मौत हो गई थी। शुभम भारतीय वायुसेना में अग्निवीर की परीक्षा पास कर चुका था। इस दौरान पूर्व मुखिया सुभाष शर्मा, चंदन शर्मा, धनेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...