मां-बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आएगी
फरीदाबाद, मई 25 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित अनखीर गांव में विवाहिता और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को इस मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी। इसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आएगी। शनिवार शाम को संदिग्ध हालतमें अनखीर निवासी आरती और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे ह्रदय की मौत हो गई थी। पुलिस को दोनों के शव बेड पर मिले थे। मृतक महिला के ससुरालियों ने पुलिस को आत्महत्या करने के बारे में सूचना दी थी, लेकिन उसके मायके वाले जब अनखीर गांव पहुंचे तो उन्होंने दहेज की मांग पूरी न करने पर पुलिस को हत्या किए जाने की शिकायत दी। पुलिस मृतक महिला के पिता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ हत्या और दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर चुकी है।
ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.