इटावा औरैया, जून 30 -- जसवंतनगर। नगला लाईक निवासी वैशाली पत्नी गोविंद यादव ने बताया 29 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके पति ने उसकों व उसकी सगी बहन अनुपमा के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह उसकी मां माया देवी दिल्ली से गांव पहुंचीं। इस दौरान पति गोविंद यादव, ससुर सत्यपाल यादव, देवर धर्मेन्द्र यादव, चाचा ससुर दयालु यादव और आशिक पुत्र कंदू ने मिलकर उसके व उसकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जान से मारने और घर से निकाल देने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान गांव के कई लोग मौके पर मौजूद थे। मारपीट की सूचना पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी ललित चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की ज...