हापुड़, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने देवर समेत चार लोगों पर उसके व उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने और परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 30 अप्रैल की शाम उसके पड़ोस का एक बुजुर्ग पानी मांगने उसके घर आया था। आरोप है कि उसके देवर विपिन गौतम ने इसी बात को लेकर उसपर गलत आरोप लगाए। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और अभद्रता की।पीड़िता ने आरोप लगाया कि छह मई की शाम आरोपी विपिन और पप्पन उसके घर पहुंचे और उसकी बेटी के थप्पड़ लगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया। आरोपी उसे घर से बाहर निकालने क...