मां-बेटी से दुष्कर्म के प्रयास में पिता और तीन बेटों पर मुकदमा
बागपत, जुलाई 23 -- बागपत। घर में घुसकर हमला करने और मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि आठ अक्तूबर 2025 में अपने घर पर बैठी हुई थी, तभी लक्ष्मण, प्रियंका, रविता, गौरव, सौरभ, रामलखन, बबलू ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दो आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। उसने बचाने का प्रयास किया, तो उसके भी कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियों ने उसे बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद भी कई बार उसके घर पर हमला किया गया। सीओ बागपत सुकन्या शर्मा ने बताया कि न्यायालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.