कानपुर, जून 25 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह में पहली बार मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार यह सम्मेलन 9 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। सम्मेलन से पहले विवि प्रशासन की ओर से छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 3 से 6 जुलाई के बीच निःशुल्क ब्लड टेस्ट (सीबीसी) कराया जाएगा। यह जांच स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज एवं पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की जाएगी। जांच रिपोर्ट संबंधित छात्राओं के अभिभावकों, विशेष रूप से उनकी माताओं को दी जाएगी। सम्मेलन शहर की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रो. मीरा अग्निहोत्री (पूर्व विभागाध्यक्...