देवघर, दिसम्बर 13 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता अपनी डेढ़ वर्षीया बच्ची के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी है। घटना के बाबत लापता महिला की मां ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि रोजाना की तरह काम पर गई थीं, लेकिन जब शाम में वापस लौटीं तो, उनकी बेटी और नतिनी घर से गायब मिलीं। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही जसीडीह पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस टीम गांव और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। साथ ही संभावित जगहों पर खोजबीन जारी है। मां-बेटी के लापता होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.