लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ,संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर जालसाज मां-बेटी व अन्य ने मिलकर एक युवक से करीब 4.21 लाख रुपये की ठगी कर ली।ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज स्थित गुलशननगर निवासी मोहित कुमार उर्फ सोनी ने बताया कि घर के पास मुन्नी, उनकी बेटी फिजा और अब्दुल मुतल्लिक उर्फ कैफ अब्दुल्ला रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 26 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने संपर्क किया। शेयर बाजार में निवेश की बात कही। समझाया कि 6 लाख रुपये निवेश करने पर पांच प्रतिशत मुनाफे के हिसाब से प्रतिमाह 30 हजार रुपये मिलेंगे। पीड़ित ने कुछ रुपये निवेश भी कर दिए। आरोपियों ने दो लाख रुपये वापस भी कर दिए। कहा कि उक्त रकम कम होने के कारण निवेश नहीं की सकती। इस पर पीड़ित मोहित ने बहन सुनीता से उधार लेकर कई बार में अगस्त 2025 तक करीब 3.79 लाख रुपये का निवेश किया। मुनाफ...