जौनपुर, जून 11 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के दीनापुर पाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों पर मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीनापुर पाही निवासी बिजई देवी पत्नी मिठाईलाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि नौ जून को दोपहर करीब एक बजे गांव के ही कन्हैया, आशा, पूनम देवी और बुटानी उनके घर पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर सभी गाली-गलौज करने लगे। बिजई के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें और उनकी लड़की सविता पुत्री मिठाई को लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। हमले में दोनों मां-बेटी को काफी चोटें आईं। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया। पुलिस के अनुसार, मामले में पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़...