गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोलाबाजार। क्षेत्र के ग्राम चंदौली में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति द्वारा मां-बेटी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि 9 दिसंबर को सुनील पुत्र फेरई ने गाली-गलौज के बाद घर में घुसकर प्रेमशिला निषाद व उनकी पुत्री को लात-घूंसे और डंडे से पीट दिया। इससे दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...