प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल निवासी रेखा पत्नी रामकृपाल ने बताया कि रंजिश को लेकर उसके पड़ोस में रहने वाले संतोष की पत्नी सरिता और मनीराम का बेटे उमेश उसे बाल पकड़कर पीटने लगे। तभी उसे बचाने दौड़ी उसकी बेटी सपना को भी मनीराम की बेटी कोमल ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी गौरा में भर्ती कराया गया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.