पाकुड़, मई 22 -- महेशपुर। रद्दीपुर गोपी क्षेत्र के गाड़ामारा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने मृतक महिला सुरुज किस्कु एवं बेटी नेहा टुडू का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके स्वजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में दोनों मां-बेटी के शव को आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल में हुए इस अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम थी। हर किसी के जुबान पर इस घिनौने हत्याकांड की चर्चा थी। वहीं पुलिस ने अभियुक्त आरोपित पति नरेश टुडू को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया है। क्षेत्र के लोगों ने महिलाओं के प्रति बढ़ रही इस हिंसा को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि इस तरह के पारिवारिक हिंसा दोबारा न घटे। यह भी पढ़ें- संशोधित- पाकुड़...