नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सरिता विहार इलाके में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के आरोपी दीन दयाल को दिल्ली पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से अकाउंटेंट है। वह मृतका का पड़ोसी है। आरोप है कि दीन दयाल ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शवों को बेड के बॉक्स में छिपा दिए थे। पुलिस आरोपी को लेकर दिल्ली आ रही है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 35 वर्षीय ज्योति पति सुदर्शन और 6 वर्षीय बेटी के साथ आली विहार स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर रहती थी। 20 फरवरी की शाम सुदर्शन घर लौटा तो पत्नी और बेटी नहीं मिलीं। घर का सामान फैला हुआ था। ऐसे में शक होने पर उसने घर के सामान की जांच के लिए बेड खोला, तो उसमें ज्योति और उसकी बेटी का शव मिला। सुदर्शन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जां...