लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर में भूतनाथ मोहल्ले में मामूली रंजिश को लेकर एक महिला और उसकी बेटी को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। भूतनाथ फाटक निवासी सुशीला का आरोप है कि 21 फरवरी की रात पड़ोस के सूरज और उसकी पत्नी तमन्ना से विवाद हुआ था। 22 फरवरी की सुबह दोनों ने अपने रिश्तेदारों श्रीराम और शीबू को बुलाकर सुशीला और उसकी बेटी काजल को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने 4 लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...