कौशाम्बी, जून 9 -- कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव में सोमवार को मां-बेटियों समेत चार महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पइंसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी गांव की सुषमा देवी पत्नी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीता देवी की शादी करीब आठ साल पहले टेवां में रामआसरे से की थी। पीड़िता के मुताबिक, सोमवार को दामाद रामआसरे ने फोन किया और कहा कि बिटिया को आकर समझा जाओ। पीड़िता अपनी दूसरी बेटी गीता देवी निवासी अढ़ौली व नंद फूलकली निवासी निजामपुर हड़िया के साथ वहां गई तो दामाद ने अपने भाई पवन, अनिल, पिता कामता प्रसाद तथा मां केशकली के साथ मिलकर सभी की पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी शिवांक सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है...