प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- कुंडा, संवाददाता। मां और उसकी बेटियों को पड़ोसियों ने जाति सूचक गाली देकर पीटा और अभद्रता की। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिसमें बताया कि 20 जुलाई 2026 की सुबह वह अपनी सुअर नहला रही थी, जिसका पानी तालाब में जा रहा था। उसी पानी को लेकर विवाद करते हुए पड़ोसियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए उसपर लाठी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गिर कर अचेत हो गई। उसे बचाने को दौड़ी उसकी बेटियों को भी मारा पीटा और अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस की दी ...