नई दिल्ली, जुलाई 12 -- कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले से नागरिकता को लेकर एक उलझा हुआ मामला सामने आया है। यहां पर एक दंपत्ति के चार बच्चे हैं। इनमें से एक बच्चा पाकिस्तानी है, जबकि तीन हिंदुस्तानी हैं। इतना ही नहीं महिला शुरुआत से ही एक पाकिस्तानी नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में रह रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी मूल की महिला और उसके पाक नागरिक बच्चे ने अवैध रूप से राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र हासिल कर लिया था। मामले के सामने आते ही दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटीआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी महिला अवैध रूप से भारत में रह रही है। इतना ही नहीं उसका एक बेटा भी पाकिस्तानी नागरिक ह...