हमीरपुर, मार्च 29 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा हरेहटा गांव निवासी ग्रामीण ने खेत खड़ी गेहूं की फसल में पड़ोसी मां-बेटा अवरोध पैदा कर रहे हैं। पीड़िता ने एसडीएम से फरियाद कर न्याय की गुहार लगाई है। हरेहटा गांव निवासी गजोधर प्रसाद उर्फ अरिमर्दन ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि मौजा पतारा डांडा स्थित गाटा संख्या 3121 रकबा 0.1700 हेक्टेयर व गाटा संख्या 3122 रकबा 0.3160 हेक्टेयर में अन्य काश्त कारो के साथ सह खातादार है। इन भूमि का बंटवारा पूर्व में एसडीएम न्यायालय से किया जा चुका है। मेरे हिस्से में मिली भूमि में मैने गेहूं की फसल बोई है। जो पककर तैयार हो गई है। जिसको काटने में गांव निवासी महरनियां बेवा कालीचरण व इसका पुत्र सुन्दर उर्फ कल्लू मेरी खेत से जबरन फसल काट लेने की धमकी दे रहे है। कटाई में...