काशीपुर, मार्च 28 -- काशीपुर। चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में मां का डोला आने के बाद से श्रद्धालुओं का रैला उमड़ रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं शुक्रवार को चैत्र मास की नौमी पर शुक्रवार की सुबह से देर रात तक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। शनिवार को भी श्रद्धालुओं को कई-कई घंटे कतार में लगाना पड़ा। वहीं मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को नारियल मंदिर में नहीं फेंकने और मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही नारियल चढ़ाने की व्यवस्था की है। बताया कि भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालु नारियल फेंक कर मंदिर में चढ़ाते थे। ऐसे में कई बार अन्य श्रद्धालुओं व सेवादारों के सिर पर नारियल लगने से चोट लग जाती थी। इसको ध्यान में रखकर श्रद्धालुओं में मां भगवती के दरबार पर नारियल नहीं लेकर जाने की ध्वनि प्रसार ...