सहारनपुर, अप्रैल 6 -- देवबंद, संवाददाता। मां बाला सुंदरी देवी मेले में वर्ग विशेष के दुकानदारों को दुकानें न लगाने की चेतावनी देने वाले योग साधना आश्रम बघरा, मुजफ्फरनगर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंच मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दूसरें वर्ग के दुकानदारों को भगवान के चित्र वितरण किए। उन्होंने कहा कि पहले यहां 90 प्रतिशत एक वर्ग के ही दुकानदार अपनी दुकानें लगाते थे, लेकिन उनकी चेतावनी के बाद इस बार नाममात्र ही उन लोगों ने अपनी दुकानें यहां लगाई है। साथ ही कहा कि भविष्य में हिंदू समाज के लोग इन दुकानों को भी नहीं लगने देंगे। मेले में पहुंचे यशवीर महाराज ने कहा कि मां बाला सुंदरी का यह मेला पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध मेला है। इस मेले में 90 प्रतिशत थूक मूत्र जिहादी गैंग का कब्जा रहता था और वह ...