गोंडा, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद गोंडा के बेलसर ब्लॉक अंतर्गत मुकुंदपुर स्थित मां बाराही देवी मंदिर में सप्तमी तिथि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कतारबद्ध होकर दर्शन करने की अपील की जा रही है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। वहीं, स्वयंसेवक भी लोगों को लाइन में लगकर दर्शन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.