मेरठ, मार्च 30 -- गंगानगर के वृंदावन एन्कलेव निवासी दीपक जायसवाल ने बताया कि उसके माता पिता किराए पर रहते हैं। वह उनसे मिलने गया था। आरोप है कि पड़ोसी ने माता पिता से गाली गलौज कर दी। विरोध पर मो. फारुख सैफी व उसके साथियों ने गाली गलौज की। डायल-112 को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर समझौता करा दिया। दीपक ने बताया कि वह रात में न्यूटिमा हास्पिटल से ड्यूटी कर वापस आ रहा था। साकेत चौराहे पर शौर्य कुमार, फारुख सैफी, दानिश सैफी व उसके साथियों ने कार रुकवा ली और मारपीट की। थाना सिविल लाइन पर दीपक ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...