देवरिया, अप्रैल 20 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मां-बाप को देखते ही एक मासूम बेटी रोकर दौड़ पड़ी। जबकि बेटी को पाते ही उसके मां बाप फफकते हुए बेटी को गले लगा लिया। जिसे देख वहां मौजूल लोग भी भावुक हो गए। मदनपुर थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव के रहने वाले विशाल श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में दुकान करते हैं। उनके साथ ही उनकी पत्नी मनीता देवी और तीन वर्ष की बेटी परी भी रहती है। रविवार की सुबह पति पत्नी दुकान में व्यस्त है और परी खेलते हुए बहक गई। मासूम बेटी को रोते हुए देखकर किसी ने बेटी को पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने फेसबुक और ह्वाट्स ऐप पर परी के फोटो को वायरल किया।साथ ही एसआई ज्ञानप्रकाश शुक्ल महिला कांस्टेबल के साथ परी को लेकर पहचान कराने के लिए श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर पहुंचे। जहां विशाल और म...