मां-बाप के सामने बेटे को लात मारकर चलती ट्रेन से फेंका, दर्दनाक मौत
संवाददाता, सितम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश के हाथरस से मथुरा आ रही ट्रेन में शुक्रवार को रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात सामने आई। ट्रेन में गेट के पास बैठने को लेकर हुए विवाद में अलीगढ़ के एक युवक ने हाथरस के रहने वाले एक लड़के को उसके मां-बाप के सामने लात मार कर चलती ट्रेन से फेंक दिया। लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। यात्रियों और परिवारीजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिस किसी ने इस वारदात को अपनी आंखों के सामने होते देखा वो सन्न रह गया। लोग उस पल को भूल नहीं पा रहे हैं जब युवक ने लड़के को लात मारी और चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। हाथरस के गांव रानी का नगला की रहने वाली संजू देवी- लख्मी चंद्र अपने बेटों अनुज और जतिन के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे हाथरस से मथुरा के लिए ट्रेन में बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.