वार्ता, फरवरी 13 -- यूपी के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां नैनी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुए पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चापड़ और लोहे की सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला नैनी थाना क्षेत्र स्थित कुशवाहा गेस्ट हाउस में मड़ौका के रहने वाले ननकऊ की बेटी की शादी थी। बारात गुरुवार रात गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। देर रात करीब 12 बजे कुछ बाराती पास में रहने वाले राजेश निषाद के खाली प्लॉट में पेशाब करने लगे। उसी प्लॉट में राजेश की गाड़ी खड़ी थी और वहां उसके माता-पिता की समाधि भी बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.